इंस्टाग्राम स्टार है महात्मा गांधी की पड़पोती, ग्लैमरस तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान
Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 04:09 PM
महात्मा गांधी ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। भारत छोड़ो आंदोलन हो या दांडी यात्रा, उन्होंने पूरे हिंदोस्तान को एक सूत्र में बांधा।
नई दिल्लीः महात्मा गांधी ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। भारत छोड़ो आंदोलन हो या दांडी यात्रा, उन्होंने पूरे हिंदोस्तान को एक सूत्र में बांधा। महात्मा गांधी के परिजनों के कुछ चुनिंदा लोगों के बारे में ही आपको जानकारी होगी लेकिन उनके परिवार का एक ऐसा सदस्य भी है जो इंस्टाग्राम का स्टार कहा जाता है।
हम बात कर रहे हैं बापू की पड़पोती मेधा गांधी के बारे में।
मेधा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है और यहां उसकी बेहद ग्लैमरस फोटो देखने को मिलती है। मेधा अमेरिका में अपने परिवार के साथ रहती है। मेधा गांधी बापू के बड़े पोते कांतिलाल की बेटी हैं। जो कि बापू के बड़े बेटे हीरालाल गांधी के पुत्र थे।
मेधा अमेरिका में कॉमेडी राइटर, पेरोडी प्रोड्यूसर के रूप में काम करती है।