मालदीव ने ठुकराया भारत का निमंत्रण, नौसेना अभ्यास में शामिल होने से किया इंकार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Feb, 2018 04:02 PM

maldives denies joining naval exercise

मालदीव ने द्विवार्षिक नौसेना अभ्यास में शिरकत करने का भारत का निमंत्रण ठुकरा दिया है। इसकी जानकारी भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने दी। लांबा ने कहा कि मालदीव ने निमंत्रण क्यों ठुकराया, इसके पीछे कोई कारण नहीं बताया है

नई दिल्लीः मालदीव ने द्विवार्षिक नौसेना अभ्यास में शिरकत करने का भारत का निमंत्रण ठुकरा दिया है। इसकी जानकारी भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने दी। लांबा ने कहा कि मालदीव ने निमंत्रण क्यों ठुकराया, इसके पीछे कोई कारण नहीं बताया है। 'मिलन' नाम का यह नौसेना अभ्यास अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 6 मार्च से शुरू होना है। नौसेना सूत्रों के मुताबिक 16 से ज्यादा देश इस अभ्यास में अपनी शिरकत कर चुके हैं।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सामुद्रिक ताकत को देखते हुए इसका आयोजन किया जा रहा है। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता डीके शर्मा ने बताया कि इस अभ्यास के दौरान समुद्री सैनिक गतिविधियों से लेकर गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने तक पर विचार होगा। दरअसल चीन पिछले काफी समय से इस क्षेत्र में अपना प्रभुत्व बढ़ाने की कोशिश कर रहा है जिस वजह से भारत और अमेरिका समेत कई अन्य देश नौसेना अभ्यास में के जरिए दबाव बनाने की कोशिश में है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!