ममता का आरोप- हिंदू धर्म को अपमानित कर रही भाजपा

Edited By ,Updated: 21 Apr, 2017 06:10 PM

mamata allegation bjp is humiliating hindu religion

ममता बनर्जी एक बार फिर छह साल के लिए अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गई है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आज फिर से 6 साल के लिए अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। यहां नेताजी इनडोर स्टेडियम में ममता बनर्जी की उपस्थिति में हुए पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने यह घोषणा की। पार्टी अध्यक्ष के तौर पर अपने चयन के बाद ममता ने कहा कि अगर किसी अन्य व्यक्ति को यह जिम्मेदारी दी जाती तो बेहतर होता क्योंकि मैं अन्य कार्यों में व्यस्त हूं।

क्षेत्रीय पार्टियों को एक साथ आने की जरूरत
साथ ही ममता ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे अपने और सभी धर्मों पर गर्व है लेकिन भाजपा हिंदू धर्म को अपमानित कर रही है यह दंगों का धर्म नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा धार्मिक पहचान के आधार पर लोगों को विभाजित कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मानवतावाद हमारी सबसे बड़ी पहचान है देश की खातिर सभी क्षेत्रीय पार्टियों के लिए एक साथ आने के लिए यह समय की आवश्यकता है।

ओडिसा में भी ममता ने आरोप लगाया था कि भाजपा हिंदुओं को मुस्लिमों से, ईसाइयों को हिंदुओं से, ओडियाओं को बंगालियों से, बिहारियों को बंगालियों से लड़ाते हैं और यह सिलसिला चलता रहता है, यह हिंदूवाद नहीं है। ममता ने कहा था कि उनके (भाजपा के) मुताबिक, ओडि़शा सरकार, बंगाल सरकार, बिहार सरकार और सारी गैर-भाजपा राज्य सरकारें बुरी हैं। यदि आप दूसरों को बुरा करार देते फिरते हो, तो आप कैसे अच्छे हो ? तृणमूल नेता ने दावा किया कि भाजपा हिंदूवाद का पालन नहीं करती और उसके सदस्य हिंदूवाद पर काले धब्बे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!