जब ममता बनर्जी के सुरक्षा घेरे को दो लड़कियों ने तोड़ा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Feb, 2018 06:48 PM

mamta banerjee police sk mafizuddin

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए आज दो लड़कियां उस मंच पर चढ़ गई जहां से वह दिनाजपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित कर रही थी और उन्होंने लगभग मुख्यमंत्री के पैरों को छु लिया। इन दोनों लड़कियों ने खुद को बहन बताया...

हेमताबाद: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए आज दो लड़कियां उस मंच पर चढ़ गई जहां से वह दिनाजपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित कर रही थी और उन्होंने लगभग मुख्यमंत्री के पैरों को छु लिया। इन दोनों लड़कियों ने खुद को बहन बताया है। दोनों लड़कियां मंच पर चढ़ गई और यहां जब मुख्यमंत्री अपने भाषण को खत्म कर रही थी तो इनमें से एक ने ममता के पैरों को छुने का प्रयास किया। 

 मुख्यमंत्री जल्दी से पीछे हटी और सुरक्षाकर्मी आगे बढ़े और उन्हें मंच से नीचे जाने के लिए कहा।  इस घटना से नाराज नजर आई ममता ने कहा,‘‘ मैं यह नहीं समझ सकीं कि ये दोनों बहनें इस तरह मेरे पास क्यों आई। यह प्रक्रिया नहीं है।’’ इन लड़कियों में से एक ने कहा कि वे अपने पिता एसके माफिजुद्दीन की हत्या के लिए न्याय मांगने के लिए मंच पर चढ़ी थी। इन लड़कियों का दावा है कि जमीन विवाद को लेकर वर्ष 2015 में उनके पिता की हत्या कर दी गई थी।  

दूसरी बहन ने कहा कि वह नौकरी दिये जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के पास गई थी। पुलिस ने बताया कि इन किशोरियों की पहचान राबिया और मासूमा खातून के रूप में हुई है। इन लड़कियों को पूछताछ के लिए रायगंज में जिला मुख्यालय ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि इन लड़कियों में से एक ने दावा किया कि वह स्नातक की छात्र है जबकि अन्य लड़की का कहना है कि वह करानदिघी के स्कूल में नौंवी कक्षा की छात्रा है।      

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!