दिल्ली मेट्रो के आगे शख्स ने लगाई छलांग, सुसाइड नोट में बताया दर्द

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Feb, 2018 12:21 PM

man commit suicide in metro station

राजधानी दिल्ली में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने मेट्रो के आगे कूदकर जान दे दी। यह घटना जनकपुरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर रविवार शाम 5 बजकर 25 मिनट पर घटी। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार शख्स की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने...

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने मेट्रो के आगे कूदकर जान दे दी। यह घटना जनकपुरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर रविवार शाम 5 बजकर 25 मिनट पर घटी। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार शख्स की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने खुदकुशी की वजह अपनी बीमारी बताई है। 

मेट्रो पुलिस के डीसीपी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कंवलजीत (50) के रूप में हुई है। वह कृष्णा पार्क तिलक नगर में रहता था। कंवलजीत ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसे शुगर और बीपी की समस्या है। इससे वह डिप्रेशन का शिकार हो गया और अपनी जिंदगी को खत्म करना चाहता है। मेट्रो के आगे कूदने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से मेट्रो ट्रेन में यात्रा करने का कोई टोकन या स्मार्ट कार्ड नहीं मिला है जिससे यह पता लग सके कि उन्होंने मेट्रो स्टेशन के अंदर जाने के लिए कहां की यात्रा करने का टोकन लिया था। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!