मणिपुर: कांग्रेस को एक और झटका, चार विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

Edited By ,Updated: 28 Apr, 2017 04:14 PM

manipur four mla get rid of bjp

मणिपुर में कांग्रेस के चार विधायकों ने पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इसमें वाई सुरचरंद्र और नगाथम होकिम भी शामिल हैं।

इंफाल: मणिपुर में कांग्रेस के चार विधायक आज भाजपा में शामिल हो गये। भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के भावनंद और अन्य नेताओं की मौजूदगी में काकचिंग से विधायक वाई सुरचंद्र, कुंबी से एस बीरा, वांगोई से ओ लुखोई और सैतू से गामथांग हाओकिप भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले भी कांग्रेस के 2 विधायक-श्याम कुमार और गिनसुआनहाउ भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

कांग्रेस ने विधानसभा में 28 सीटों पर विजय हासिल की थी जिनमें से कुल 6 विधायक भाजपा में शामिल हो गये हैं। इससे चुनाव में महज 21 सीटें हासिल करने वाली भाजपा के पास अब 27 सीटें हो गई हैं। भाजपा को एनपीपी, एनपीएफ के चार विधायक तथा लोक जनशक्ति पार्टी, तृणमूल के एक-एक और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन हासिल है। राज्य की भाजपा नीत सरकार के पास अब कुल 37 सदस्य हो गए हैं। विधानसभा के अध्यक्ष भाजपा के सदस्य हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!