हेलमेट को लेकर सोशल मीडिया पर घिरे मनोज तिवारी

Edited By ,Updated: 15 Apr, 2017 05:19 PM

manoj tewari surrounded by social media about helmets

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद मनोज तिवारी और महेश गिरी की एक फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद मनोज तिवारी और महेश गिरी की एक फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस फोटो में महेश गिरी और मनोज तिवारी स्कूटी पर बैठकर घूमते दिख रहे हैं। उनके गले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का का झंडा भी है जिसको देखकर लग रहा है कि दोनों दिल्ली नगर निगम चुनाव 2017 के लिए प्रचार पर निकले हैं। उनके साइड में एक और वाहन चल रहा है। जिस तीन लोग बैठे हुए हैं। खबर को परवेज सुल्तान नाम के शख्स ने ट्विटर पर पोस्ट किया है।


उस ट्वीट पर लोग मनोज तिवारी को निशाना बना रहे हैं। एक ने लिखा कि शर्म आनी चाहिए ? उन लोगों को कानून तक नहीं पता, ये भाजपा के सांसद हैं। इसके अलावा भी कुछ ट्वीट आए। एक ने लिखा कि क्या किसी के पास इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेने का दम है ? क्या इन लोगों का लाइसेंस कैंसल होगा ? या फिर कानून वीआईपी पर नहीं सिर्फ आम नागरिक पर लागू होते हैं।


मनोज तिवारी सांसद होने के साथ-साथ दिल्ली प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष भी हैं। वह पहले भी विवादों में रह चुके हैं। अभी हाल में उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह स्कूल टीचर को डांट रहे थे। उस टीचर ने कथित तौर पर मनोज तिवारी को गाना गाने के लिए कहा था जिसपर वह भड़क गए। 

 

 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!