Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Mar, 2018 05:58 PM
फ्रांस के राष्ट्रपति मैनुएल मैक्रों भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान आज भारत और फ्रांस के बीच 14 अहम समझौते हुए। शुक्रवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष सम्मान देते हुए हवाई अड्डे पर मैक्रों का स्वागत किया। इतना ही न
नई दिल्लीः फ्रांस के राष्ट्रपति मैनुएल मैक्रों भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान आज भारत और फ्रांस के बीच 14 अहम समझौते हुए। शुक्रवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष सम्मान देते हुए हवाई अड्डे पर मैक्रों का स्वागत किया। इतना ही नहीं मोदी ने मैक्रों के भारत आगमन पर ट्वीट भी किया।
वहीं आज बिकानेर हाऊस में उन्होंने दिल्ली में छात्राओँ से बातचीत की । इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं फ़्रांस आने वाले भारतीय छात्रों की संख्या को दोगुना करना चाहता हूं। हम डिजिटल युग और जलवायु परिवर्तन पर क्रांति के बीच में हैं। हमें अधिक गति की आवश्यकता है।