500 रुपए में एक दूसरे के हो गए दूल्हा दुल्हन!

Edited By ,Updated: 24 Feb, 2017 08:00 PM

marriage against dowry only in 500 rupees

बिहार शरीफ के रहने वाले रवि और रीमा की शादी की कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है।

पटनाः बिहार शरीफ के रहने वाले रवि और रीमा की शादी की कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। इन दाेनाें ने महज 500 रुपए में शादी के बंधन में बंधकर सभी काे हैरान कर दिया। दरअसल आज से साल भर पहले बिहार शरीफ की रहने वाली रीमा की शादी दिल्ली के रवि से तय हुई थी। शादी तय होने के बाद रवि के घर वालों ने दहेज की मांग की जो रीमा के घर वाले देने में असमर्थ थे। फिर दहेज के चलते ये शादी टूट गई लेकिन रीमा और रवि के बीच बातचीत का सिलसिला जारी रहा। ये बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदला और हमेशा एक दूसरे का साथ निभाने के लिए लड़का अपने परिवार के खिलाफ गया और लड़की के साथ शादी रचाई। 

बाबा मनीराम अखाड़ा में हुई इस शादी को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हुई। लड़का कोर्ट में लड़की से शादी कर मंदिर पहुंचा, जहां दाेनाें ने भगवान को साक्षी मानकर हिंदू रीति रिवाज से एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए। वहीं दोनों ने बताया कि शादी के लिए कुल 500 रुपए खर्च हुए हैं, जिसमें 300 रुपए कोर्ट में और 151 रुपए पंडित जी को दक्षिणा दी गई है। बचे हुए पैसे का फूल-माला लिया गया। लड़का शादी के बाद लड़की को दिल्ली ले जाना चाहता है। उसका कहना है कि हम दोनों एक साथ दिल्ली अपने घर जाएंगे और हमेशा एक साथ रहेंगे। वहीं अगर घर वाले इस शादी का विरोध करते हैं तो हम उन्हें भी छोड़ देंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!