Edited By ,Updated: 06 Jan, 2017 08:51 PM
शादी से पहले अमूमन लड़के और उसके घरवाले शर्त रखते हैं लेकिन मध्यप्रदेश के भिंड के किसीपुरा गांव
भोपाल: शादी से पहले अमूमन लड़के और उसके घरवाले शर्त रखते हैं लेकिन मध्यप्रदेश के भिंड के किसीपुरा गांव में कुछ अनोखा हुआ जिसे जानकर आप हैरान रह जाएगें। दरअसल, यहां प्रियंका भदोरिया नाम की लड़की ने शादी से पहले ससुराल वालों के सामने एक ऐसी शर्त रख दी जिसे सुनकर सब सन्न रह गए। प्रियंका ने अपने ससुराल वालों से कहा कि जब तक वे 10,000 पौधे नहीं लगाएंगे, वो शादी नहीं करेंगी। ससुराल वालों को ये सुनना थोड़ा अजीब जरूर लगा लेकिन उन्होंने प्रियंका की मांग मान ली और बीते शुक्रवार घूमधाम से प्रियंका के साथ अपने बेटे की शादी करवा दी।
दुल्हन से पूछा जाता है
दरअसल भिंड के कई गांव में शादी से पहले दुल्हन से पूछा जाता है कि उसे क्या चाहिए। आमतौर पर लड़कियां गहने, कपड़े मांगती हैं वहीं प्रियंका ने ये सबकुछ नहीं मांगकर, पेड़ लगाने की शर्त रखी। प्रियंका 10 साल की उम्र से पौधे लगा रही है और इसे इत्तेफाक ही कहेंगे कि उनकी शादी भी इंटरनेशनल अर्थ डे के दिन ही हुई। प्रियंका चाहती हैं कि 10000 पौधे की शर्त में से 5000 पौधे उनके मायके में लगाए जाएं और 5000 उनके ससुराल में लगाए जाएं।