Edited By ,Updated: 27 Mar, 2017 01:36 PM
चिनारबाग बंड क्षेत्र में आज सुबह भीषण आग लग गई।
श्रीनगर: चिनारबाग बंड क्षेत्र में आज सुबह भीषण आग लग गई। कई घर आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गए जबकि आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान 2 लोग भी आग में झुलस गए हें। दोनों को अस्पताल ले जाया गया है। फायरबिग्रेड के साथ-साथ स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने के प्रयास में लगे हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में जैसे ही आग लगी लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपना सामान बचाने के लिए भागने लग गए। हांलाकि समय पर ही फायरब्रिगेड को जानकारी दे दी गई पर जब तक दमकल विभाग की गाडिय़ा घटनास्थल पर पहुंची तब तक दस घर जलकर राख हो चुके थे। आग का कारण गैस सिलेंडर लीक होना बताया जा रहा है।