Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Nov, 2017 11:16 AM
बिहार में हुए शौचालय घोटाले के मुख्य आरोपी विनय कुमार को पटना पुलिस की एसआईटी टीम ने देवरिया से गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी के रुप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, विनय कुमार सिन्हा पीएचईडी विभाग का इंजीनियर है।...
पटनाः बिहार में हुए शौचालय घोटाले के मुख्य आरोपी विनय कुमार को पटना पुलिस की एसआईटी टीम ने देवरिया से गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी के रुप में देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, विनय कुमार सिन्हा पीएचईडी विभाग का इंजीनियर है। पुलिस द्वारा विनय के साथ आदी सेवा शक्ति संस्थान के कोषाध्यक्ष उदय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी की टीम द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि पीएचईडी विभाग में 14 करोड़ रुपए से अधिक का शौचालय घोटाला उजागर हुआ है। इस घोटाले के उजागर होने के बाद विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर निशाना साध रहा है।