Edited By ,Updated: 11 Apr, 2017 08:07 PM
दिल्ली प्रदेश में इन दिनों एमसीडी चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। भाजपा ने पांच वार्डों से अपने आधिकारिक प्रत्याशियों के पर्चे किन्हीं तकनीकी...
नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश में इन दिनों एमसीडी चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। भाजपा ने पांच वार्डों से अपने आधिकारिक प्रत्याशियों के पर्चे किन्हीं तकनीकी खामियों से खारिज होने के बाद नई रणनीति बनाई है। जिन पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नामांकन रद्द किए गए हैं भाजपा वहां निर्दलीय प्रत्याशियों को अपना समर्थन देगी।
भाजपा ने इन निर्दलीय प्रत्याशियों को पार्टी में भी शामिल कर लिया है। पार्टी ने लाडो सराय से लता सोनी, अबुल फजल एन्क्लेव से गुलफाम, विनोद नगर वार्ड से राहुल सिंह किशनगंज वार्ड से ट्विंकल कालिया और बपरौला से अमृता रश्मि को भाजपा को शामिल किया है।
उधर पहली बार चुनाव मैदान में उतरी योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण की स्वराज इंडिया पार्टी को भी झटका लगा है। भाजपा ने स्वराज इंडिया को झटका देते हुए किशनगंज वार्ड से चुनाव लडऩे की मंशा रखने वाली ट्विंकल कालिया भाजपा में शामिल हो गई हैं।