चिकित्सा शिक्षा, रिसर्च व पेशैंट केयर में पी.जी.आई. को मिला देश में दूसरा स्थान

Edited By ,Updated: 23 Nov, 2016 10:46 PM

medical education  research and patient care pgi got second place in the country

स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पी.जी.आई.) चंडीगढ़ को एक बार फिर चिकित्सा शिक्षा, रिसर्च व पेशैंट केयर के एक सर्वे में देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

चंडीगढ़, (ब्यूरो): स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पी.जी.आई.) चंडीगढ़ को एक बार फिर चिकित्सा शिक्षा, रिसर्च व पेशैंट केयर के एक सर्वे में देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। उक्त सर्वे वीक नेल्सन नामक साप्ताहिक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। सर्वे देश के 16 सर्वश्रेष्ठ मल्टी स्पैशएलिटी पेशैंट केयर वाले अस्पतालों पर किया गया था, जिसमें पी.जी.आई. को दूसरा स्थान मिला है। 

पी.जी.आई. को डाइबिटिक केयर व पल्मनरी में दूसरा, बाल रोग, महिला रोग व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में तीसरा स्थान मिला है, ऑर्थोपैडिक व ऑन्कोलॉजी में चौथा व कार्डियोलोजी में छठा स्थान हासिल हुआ है। ट्राइसिटी के पांच अस्पतालों को मल्टी स्पैशयलिटी अस्पतालों की सूची में शामिल किया गया था, जिसमें पी.जी.आई. को पहला, जी.एम.सी.एच.-32 को दूसरा व फोर्टिज को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि मैक्स चौथे व आइ.वी.वाई. अस्पताल पांचवें स्थान पर रहा। सर्वे में 2183 विशेषज्ञों व प्रैक्टिशनरों को शामिल किया गया था जिनके अनुभव और विचारों के आधार पर निष्कर्ष निकले गए और रैंकिंग दी गई है।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!