Edited By ,Updated: 29 Nov, 2015 11:25 PM
केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज यहां कहा कि मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य छह हजार करोड़ रूपए की लागत से पूरा किया जाएगा।
मेरठ: केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज यहां कहा कि मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य छह हजार करोड़ रूपए की लागत से पूरा किया जाएगा। आज यहां एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे हाईवे का निर्माण पूरा होने के बाद मेरठ-दिल्ली का सफर 40 मिनट का रह जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा दिल्ली से हापुड़-बुलन्दशहर राजमार्ग के निर्माण के लिए 16 सौ करोड़ रूपए और मेरठ-नजीबाबाद एक्सप्रेस-वे पर दो हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएगे। उन्होंने कहा, ‘‘इन सभी राजमार्गों का काम 26 जनवरी से पहले शुरु कर दिया जाएगा। दो साल के भीतर इनका निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य है।’’ केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पर्यावरण सुधार के लिए राजमार्गों के किनारे पेड़ लगाए जाएंगे। इस पर पांच हजार करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे।