Edited By ,Updated: 12 Dec, 2016 08:06 PM
असम के गुवाहाटी में सोमवार को एक घर पर छापा मारकर एक करोड़ अस्सी लाख रुपए के नए नोट बरामद किए गए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सीआईडी...
गुवाहाटी: असम के गुवाहाटी में सोमवार को एक घर पर छापा मारकर एक करोड़ अस्सी लाख रुपए के नए नोट बरामद किए गए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सीआईडी के पुलिस उप महानिरीक्षक रौनक अली हजारिका के नेतृत्व में एक टीम ने भेतापारा क्षेत्र के रिद्वि सिद्वि अपार्टमेंट में हाउस नंबर एक पर छापा मार कर वहांं से यह राशि बरामद की।
यह घर बेदी ने नाम पर पंजीकृत है। विमुद्रीकरण के बाद राज्य में इतनी बड़ी राशि मिलने का यह पहला मामला है। मामले की जांच की जा रही है।