Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Aug, 2017 12:21 PM
राज्य की नई सरकार के खदान मामलों के मंत्री विनोद कुमार सिंह ने भाजपा के समारोह के दौरान बड़ा बयान दिया है। उनके बयान से एक नया विवाद पैदा हुआ है।
बिहारः राज्य की नई सरकार के खदान मामलों के मंत्री विनोद कुमार सिंह ने भाजपा के समारोह के दौरान बड़ा बयान दिया है। उनके बयान से एक नया विवाद पैदा हुआ है। उन्होंने 'भारत माता की जय' का नारा न लगाने वाले मीडियाकर्मियों को पाकिस्तान के समर्थक कहा है। विपक्ष दल राजद ने सिंह के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। उनके अनुसार नीतीश सरकार के नेता ने इस बयान से अपनी असली रणनीति को साफ कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, नेता विनोद कुमार सिंह ने राज्य की नई सरकार के 12 भाजपा मंत्रियों के सम्मान में हुए कार्यक्रम में लोगों से 'भारत माता की जय' का नारा लगाने को कहा। जब कार्यक्रम में मौजूद मीडियाकर्मियों ने नारा नहीं लगाया तो सिंह ने इस पर नाराजगी जताते हुए उन्हें पाकिस्तान माता के समर्थक कह डाला।
नित्यानंद राय ने भी दिया अापत्तिजनक बयान
इसी समारोह में भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मस्जिदों से अजान और चर्च से घंटियों की आवाज के बजाय 'भारत माता की जय' की आवाज आनी चाहिए। जब उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने एक विवादित बयान दे दिया है तब वह अपनी बात से पलट गए।