Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jan, 2018 02:11 PM
पूर्व सांसद नाना पटोले ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार झूठ की नींव पर बनी सरकार है और यही हाल राजस्थान सरकार का है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने देश के किसानों के साथ विश्वासघात कर धोखा देने का काम किया है। भाजपा के शासन में सबसे...
अजमेर: पूर्व सांसद नाना पटोले ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार झूठ की नींव पर बनी सरकार है और यही हाल राजस्थान सरकार का है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने देश के किसानों के साथ विश्वासघात कर धोखा देने का काम किया है। भाजपा के शासन में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि मोदी शासन में किसानो की चालीस प्रतिशत से ज्यादा आत्महत्याएं की घटनाएं हुई है।
जीएसटी ने व्यापारों को किया बर्बाद
पूर्व सांसद ने कहा कि मोदी सरकार ने चुनाव के दौरान दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन रोजगार देना तो दूर नोटबंदी के बाद उद्योग धंधे बंद हो गए, जीएसटी ने व्यापारों को बर्बाद कर दिया। सरकार ने रोजगार के बजाए बेरोजगार करने का काम किया है। इसी तरह मोदी ने कालाधन निकालकर देख की जनता के खातों में पंद्रह लाख रुपए देने का चुनाव में वादा किया था जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया। नोटबंदी के दौरान 300 लोग मारे गए जिनकी भी भाजपा सरकार ने कोई सुध नहीं ली।
भाजपा के शासन में देश का अहित
पटोले ने भाजपा के शासन में देश का अहित होने की बात कहते हुए कहा कि कांग्रेस ही देश व उसकी संवैधानिक व्यवस्था को कायम रख सकती है और देश की जनता के हितों का ध्यान रखते हुए देश को आगे बढ़ा सकती है।उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील भी की। गौरतलब है नाना पटोल बीते कल अलवर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस का प्रचार कर आज अजमेर पहुंचे। ये वही सांसद है जिन्होंने आम चुनाव में दिग्गज नेता प्रफुल्ल पटेल को हराया था।