मोदी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा बदलाव, फडणवीस आ सकते हैं दिल्ली

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Aug, 2017 12:20 PM

modi may be big change in cabinet

मोदी कैबिनेट में होने वाले बदलाव पर सबकी निगाहें हैं। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनावों के बाद खबरें आ रही थीं कि पीएम नरेंद्र मोदी जल्द ही अपनी कैबिनेट में बदलाव करेंगे।

नई दिल्ली: मोदी कैबिनेट में होने वाले बदलाव पर सबकी निगाहें हैं। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनावों के बाद खबरें आ रही थीं कि पीएम नरेंद्र मोदी जल्द ही अपनी कैबिनेट में बदलाव करेंगे। माना जा रहा है कि अब 15 अगस्त के बाद पीएम इसकी घोषणा कर सकते हैं। अंग्रेजी अखबार डेक्कन क्रोनिकल में छपी खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र में लगातार अपनी सरकार पर भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्दे पर निशाने पर रहे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है। केंद्र के अलावा महाराष्ट्र की कैबिनेट में भी बदलाव हो सकता है। महाराष्ट्र कैबिनेट में कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है।

बता दें कि मानसून सत्र के दौरान महाराष्ट्र के मंत्री प्रकाश मेहता और सुभाष देसाई पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। सूत्रों के मुताबिक इस फेरबदल में रक्षा मंत्रालय समेत 4 बड़े मंत्रालयों पर फैसला हो सकता है। वहीं काम न करने वाले मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। इस फेरबदल में 2019 के लोकसभा चुनावों का भी ध्यान रखा जाएगा। वहीं कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के सूचना व प्रसारण मंत्रालय और शहरी विकास व आवास मंत्रालय का प्रभार क्रमश: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और नरेंद्र सिंह तोमर को दिया गया है।  मनोहर पर्रिकर गोवा सीएम बनने के बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली रक्षामंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं। अनिल माधव दवे के मई में निधन के बाद से केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन उनके पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। इसी के तहत मोदी कैबिनेट में फेरबदल किया जा रहा ताकि जो मंत्री अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं उनको दूसरी जिम्मेदारी दी जा सके।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!