जिस IAS ने आडवाणी को किया था गिरफ्तार,आज मोदी के मंत्रिमंडल में हुए शामिल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Sep, 2017 12:52 AM

modi new minister stopped advani chariot

नब्बे के दशक में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी का रथ रोक कर सुर्खियां बटोरने वाले

नई दिल्ली: नब्बे के दशक में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी का रथ रोक कर सुर्खियां बटोरने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के बिहार कैडर के पूर्व अधिकारी और आर के सिंह को आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। बिहार के सुपौल में 20 दिसंबर, 1952 को जन्में सिंह ने दिल्ली के सेंट स्टीफन कालेज से अंग्रेजी साहित्य में शिक्षा हासिल कर आगे की पढ़ाई के लिए नीदरलैंड चले गए थे। पढ़ाई पूरी करके आईएएस बने राजकुमार सिंह वर्ष 1975 बैच के बिहार कैडर अधिकारी नियुक्त हुए।PunjabKesari

आडवाणी को किया था गिरफ्तार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के आदेश पर 23 अक्तूबर ,1990 को आर के सिंह के रूप में मशहूर राजकुमार सिंह ने समस्तीपुर के जिला अधिकारी रहते हुए तब सोमनाथ से अयोध्या की यात्रा पर निकले आडवाणी का रथ रोक कर उन्हें गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से नाराज भाजपा ने केंद्र की विश्वनाथ प्रताप सिंह सरकार से समर्थन वापस लिया। आडवाणी की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आए आर के सिंह को जून 2011 में केंद्र सरकार में गृह सचिव के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली।
PunjabKesari
गृह सचिव के रूप में उन्होंने समझौता एक्सप्रेस और मालेगांव धमाके में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े संगठनों तथा लोगों के शामिल होने संबंधी बयान दिए और इसके कारण भी वह खूब सुर्खियों में रहे। जून 2013 सरकारी सेवा से निवृत्त होने के बाद राजनीति में सक्रिय हुए सिंह को भाजपा ने बिहार में आरा की लोकसभा सीट से 2014 के चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया और एक नौकरशाह पहली बार संसद में पहुंचा और तीन साल तक सांसद रहने के बाद उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर दिया गया।   

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!