शत्रुघ्न सिन्हा पर भड़के मोदी, कहा- गद्दारों को घर से बाहर करो

Edited By ,Updated: 22 May, 2017 03:30 PM

modi said get rid of traitors out of the house

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा लालू यादव के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर सबूत मांगे जाने पर बिहार में ट्वीट वार चल रहा है।

पटना: भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा लालू यादव के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर सबूत मांगे जाने पर बिहार में ट्वीट वार शुरू हाे गया। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर हमला किया है और उन्हें इशारों-इशारों में गद्दार तक करार  दे दिया। मोदी ने लिखा कि ये जरूरी नहीं  जो शख्स मशहूर हैं उस पर भरोसा किया जाये, जितनी जल्दी हो घर से गद्दारों को बाहर किया जाये।


उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि जिस लालू को बचाने के लिए अबतक नीतीश कुमार नहीं आए हैं उन्हें समर्थन में भाजपा के सांसद खड़े हो गए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने इससे पहले ट्वीट कर कहा था कि आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर लगे आरोप महज आरोप ही हैं। उन्होंने लिखा कि विरोधियों द्वारा हमारे राजनेताओं की बदनामी और नकारात्मक राजनीति बहुत हुई। चाहे वह केजरीवाल हों या लालू या सुशील मोदी। अब अपने आरोपों को साबित करें या बंद कर दें।


बिहार के डिप्टी सीएम और लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सिन्हा का समर्थन किया और सुशील मोदी को 'कलर ब्लाइंडनेस' का शिकार बताया है। तेजस्वी ने सुशील मोदी पर हमला बोलते हुए लिखा कि झूठे आरोप लगाने वाला बिहार भाजपा का वह नेता सभी रंगो में झूठ बोलने का विशेषज्ञ है। 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!