मोहाली गैंगवार : पुलिस ने दबोचे 4 और आरोपी

Edited By ,Updated: 11 Nov, 2016 09:32 AM

mohali gang war

जिला पुलिस फायरिंग मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मोहाली(राणा) : जिला पुलिस फायरिंग मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों की पहचान मोहित राना निवासी बरवाला, रवि कुमार रवि सैक्टर-25 चंडीगढ़, राजन कुमार उर्फ बॉबी निवासी सैक्टर-15 पंचकूला गुरप्रीत सिंह निवासी सैक्टर-38 वैस्ट चंडीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपियों को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का दावा है कि उक्त मामले में जल्दी ही और आरोपी पकड़े जाएंगे। 

 

जानकारी के मुताबिक रविवार को मोहाली फेज-8 बस स्टैंड के पास चंडीगढ़ की पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच विवाद गहरा गया था। इस दौरान दोनों तरफ से करीब 15 मिनट तक फायरिंग होती रही थी। फायरिंग में एक साइड के कुछ लोग घायल हो गए थे। लेकिन पुलिस मौके पर देरी से पहुंची थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे थे। इसके बाद पुलिस ने मौके से मिले सबूतों व सूचनाओं के आधार पर एक के बाद एक कई लोगों को राऊंडअप किया था। साथ ही घटना के तीसरे दिन एक साथ 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। साथ ही उनके पास से दो देसी पिस्टल भी बरामद किए थे। 

 

एस.एच.ओ. का भी तबादला :
गोलीकांड के बाद पुलिस अफसरों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। एक दिन पहले डी.एस.पी. के तबादले के बाद आज फेज-8 थाना प्रभारी जगदीश का भी तबादला कर दिया है। उनकी जगह बलजिंद्र सिंह को लगाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!