Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Feb, 2018 12:01 PM
गरीबी इंसान को किस हद तक मजबूर कर देती है इसका उदाहरण छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में देखने को मिला। जहां एक महिला ने गरीबी के चलते अपने जवान बेटे का देहदान कर दिया। दरअसल वह अपने बेटे के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं जुटा पाई जिसके कारण उसे यह कदम...
नेशनल डेस्क: गरीबी इंसान को किस हद तक मजबूर कर देती है इसका उदाहरण छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में देखने को मिला। जहां एक महिला ने गरीबी के चलते अपने जवान बेटे का देहदान कर दिया। दरअसल वह अपने बेटे के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं जुटा पाई जिसके कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा।
खबरों के मुताबिक महिला का बेटा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने शव परिवारवालों को सौंप दिया लेकिन उस मजबूर मां के पास अपने बेटे के शव को गांव ले जाने के लिए पैसे नहीं थे। जानकारी के अनुसार किसी डॉक्टर ने उन्हें देहदान का उपाय बताया। जिसके बाद उन्होंने अपने बेटे के शव को दान कर दिया। बता दें कि बस्तर में पहली बार मेडिकल कॉलेज को कोई शव दान में मिला है।