Edited By ,Updated: 03 Mar, 2017 10:27 AM
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में साइटिका बीमारी से परेशान महिला पहले दुल्हन की तरह सजी। 4 साल की बेटी को भी तैयार किया, फिर उसका गला घोंट कर उसे दुपट्टे से अपनी कमर में बांधा और फंदा लगा लिया।
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में साइटिका बीमारी से परेशान महिला पहले दुल्हन की तरह सजी। 4 साल की बेटी को भी तैयार किया, फिर उसका गला घोंट कर उसे दुपट्टे से अपनी कमर में बांधा और फंदा लगा लिया। मामला इंदौर के राऊ थाना इलाके के अशोक विहार कालोनी का है। महिला का पति सहदेव रावत जब आफिस से घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उसने दरवाजा तोड़ दिया।
जैसे ही वह अंदर घुसा तो उसने देखा कि कमरे में उसकी पत्नी निर्मला फंदे पर झूल रही थी। मासूम बेटी अंशिका की लाश उसकी कमर से बंधी हुई थी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार निर्मला ने साइटिका बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाया।