Edited By ,Updated: 27 May, 2016 07:11 PM
मध्य प्रदेश के अशोक नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के अशोक नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक नाबालिग के साथ गांव के तीन लोगों ने पहले बलात्कार की कोशिश की और जब वह इसमें नाकाम रहें, तो उसे जिंदा जला दिया। मासूम अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है।
बता दें कि दरिंदगी का शिकार हुई पीड़ित लड़की 95 फीसदी जल चुकी है। पीड़ित परिवार ने गांव के ही 3 युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। एक तरफ जहां पुलिस घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने पर अपनी पीठ ठोक रही है, वही इस घटना से शिवराज सरकार की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े होते हैं।