बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए MP सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Aug, 2017 05:15 PM

mp government raised big step for flood victims in bihar

बिहार में आई भयानक बाढ़ के कहर से जूझ रहें लोगों की मदद के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। मध्य प्रदेश सरकार ने बिहार सरकार की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये का दान दिया है।

पटना: बिहार में आई भयानक बाढ़ के कहर से जूझ रहें लोगों की मदद के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। मध्य प्रदेश सरकार ने बिहार सरकार की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये का दान दिया है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये का चेक दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद करने वाले लोगों का लगातार आभार प्रकट कर रहें हैं। बता दें कि आइपीएस वाइफ एसोसिएशन और आइएएस वाइफ एसोसिएशन द्वारा भी बाढ़ग्रस्त लोगों को राशि दान की गई है।

बाढ प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोईघर चलाए जा रहे हैं। इस तरह कुल 794 सामुदायिक रसोईघर चलाए जा रहे हैं जिसमें 189573 लोगों को भोजन कराया जा रहा है। बिहार में आई भयानक बाढ़ के कहर से 19 जिले प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के इस भयानक कहर के कारण अब तक 500 से अधिक लोग अपनी जीवनलीला से हाथ धो बैठे हैं। आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक मौतें अररिया जिले में हुई है। 


 

 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!