Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 10:37 AM
मुंबई की एक पूर्व मॉडल ने अपने मुस्लिम पति पर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इतना ही नहीं मॉडल ने पति पर मारपीट करने और बेटे को किडनैप करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
नई दिल्ली: मुंबई की एक पूर्व मॉडल ने अपने मुस्लिम पति पर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इतना ही नहीं मॉडल ने पति पर मारपीट करने और बेटे को किडनैप करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
मॉडल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए रश्मि शाह्बाज्कर नाम की मॉडल ने कहा कि का जब उसने धर्मपरिवर्तन से इनकार कर दिया, तो उसका पति उसे बुरी तरह पीटता है। मॉडल का कहना है कि वह एक हिन्दू है और वह किसी हाल में अपना धर्म नहीं छोड़ेगी।। दोनों की शादी आज से 12 साल पहले 6 अगस्त 2005 को हुई थी। उनका 1 सात साल का बच्चा भी है।
मॉडल ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने के बाद से ही पति उससे प्रताडि़त करने लगा था। पूर्व मॉडल ने आरोपी पति पर दूसरी लड़कियों से संबंध होने के भी आरोप लगाए हैं। इस मामले में बांद्रा पुलिस ने धारा 354, 323, 324, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।