Edited By ,Updated: 12 Feb, 2016 04:43 PM
मुंबई के विले पार्ले स्टेशन पर एक और खतरनाक हादसा हुआ। चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त एक युवक दर्दनाक हादसे के शिकार हो गया।
मुंबई: मुंबई के विले पार्ले स्टेशन पर एक और खतरनाक हादसा हुआ। चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त एक युवक दर्दनाक हादसे के शिकार हो गया। ये पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 30 साल के रामवरन चौपाल के यहां बेटी हुई थी।
बेटी के जन्म की खुशी में रामवरन ने अपने घर में पार्टी का आयोजन किया था। विले पार्ले रेलवे स्टेशन पहुंचकर रामवरन ने घर जाने के लिए चलती लोकल ट्रेन में चढऩे की कोशिश की। इस दौरान रामवरन का पैर फिसल गया और कुछ दूर तक प्लैटफॉर्म पर घिसटते रहा। कुछ दूर जाने के बाद रामवरन ट्रेन के नीचे आ गए और ट्रेन से कटकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।