नगर निगम ने अपनाया कड़ा रूख, प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाने वाले दो शोरूमों के खिलाफ उठाया यह कदम

Edited By ,Updated: 15 Dec, 2016 09:16 AM

municipal sealed 2 showroom

प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाने वालों पर निगम ने शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को नगर निगम ने दो शोरूमों को सील किया है।

मोहाली(राणा) : प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाने वालों पर निगम ने शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को नगर निगम ने दो शोरूमों को सील किया है। साथ ही तय किया है कि यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि उक्त शोरूम मालिकों को प्रॉपर्टी टैक्स चुकाने के लिए कई बार नोटिस भेजे जा चुके थे। लेकिन उक्त लोग इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे थे। वहीं, अगर अब भी उक्त लोग टैक्स नहीं चुकाते है तो निगम द्वारा उक्त शोरूमों की नीलामी कर प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाएगा। साथ ही उक्त लोगों को अपने रिकॉर्ड में ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक नगर निगम की टीम पूरी सुरक्षा अमले के साथ बुधवार को फेज-10 मे पहुंची। इस दौरान फेज-10 में एक शोरूम सील किया। 

 

उक्त शोरूम में निर्माण कार्य चल रहा था लेकिन उक्त प्रॉपर्टी मालिक ने तीन साल से टैक्स नहीं भरा था। इसी तरह फेज-नौ में भी एक शोरूम सील किया गया। इसमें टैंट का काम चल रहा था। लेकिन उक्त व्यक्ति ने भी टैक्स नहीं भरा था। निगम ने दो संपतियों कोा अटैच कर दिया है। इस मौके निगम अधिकारियों ने बताया कि करीब 400 लोग ऐसे हैं जो कि कई सालों से टैक्स नहीं भर रहे है। निगम उन्हें कई बार वार्निंग नोटिस जारी कर चुका है। लेकिन इसके बाद भी उक्त लोग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे है। जिसके बाद अब निगम ने उक्त प्रॉपर्टी को सील करने की कार्रवाई की है। निगम को उम्मीद है कि जब सपंत्ति सील होने की प्रक्रिया चलेगी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!