मुरली मनोहर जोशी पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित (Watch Pics)

Edited By ,Updated: 30 Mar, 2017 08:48 PM

murali manohar joshi awarded padma vibhushan award

राष्ट्रपति भवन मेें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित हुए मुरली मनोहर जोशी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा उन्हे यह सम्मान दिया गया।

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, रियो पैरालम्पिक की रजत पदक विजेता दीपा मलिक एवं मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल सहित 39 हस्तियों को आज पद्म पुरस्कारों से अलंकृत किया।  मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में आयोजित अलंकरण समारोह में 4 हस्तियों को पद्म विभूषण, 2 को पद्म भूषण और 33 को पद्मश्री से अलंकृत किया। कुल 44 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिये जाने थे लेकिन इनमें से 5 हस्तियां अलंकरण समारोह में उपस्थित नहीं थीं।


पद्म विभूषण अलंकरण पाने वाली हस्तियों में जोशी और पवार के अलावा अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रो. उडिपि रामचंद्र राव और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष स्वर्गीय पी ए संगमा (मरणोपरांत) शामिल हैं। स्वर्गीय संगमा की पत्नी ने यह सम्मान हासिल किया। पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिए असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिए दिया जाता है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी, 1954 में की गई थी। भारत रत्‍न के बाद यह दूसरा प्रतिष्ठित सम्मान है। पद्म विभूषण के बाद तीसरा नागरिक सम्मान पद्म भूषण है। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!