Edited By ,Updated: 27 Mar, 2017 04:11 PM
केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कहा कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनेगा।
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कहा कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनेगा। उन्होंने कहा कि हिंदू और मुसलमानों का डीएनए एक है, इसलिए राम मंदिर दोनों मिलकर बनाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर 200 प्रतिशत बनेगा। गिरिराज ने कहा कि धर्म अलग-अलग हैं, इबादत अलग-अलग हैं लेकिन पूर्वज एक हैं।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर में मुसलमानों की भी आस्था है और अपने पूर्वजों की याद में हम मिलकर मंदिर बनाएंगे। बूचडख़ानों के सवाल पर गिरिराज ने कहा कि यूपी में अवैध बूचडखाने बंद हुए हैं, सरकार ने मीट खाने वालों पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। उन्होंने कहा कि सौ साल से गाय का दूध पीने से प्यार नहीं हुआ और गाय के मीट से प्यार हो गया।
साक्षी महाराज ने दिया साथ
गिरिराज सिंह के बयान का भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी चाहता है कि हिंदू और मुसलमान दोनों मिलकर राम मंदिर बनाएं। साक्षी ने कहा कि हम सब भाई-भाई हैं और हिंदू-मुसलमान राम मंदिर का निर्माण करेंगे।