रक्षा सहयोग गहरा करने भारत दौरे पर म्यांमार के नौसेना प्रमुख

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Sep, 2017 07:41 PM

myanmar navy chief on tour to improve defense cooperation

म्यांमार के रोहिंग्या शरणार्थियोंं को लेकर चल रहे विवादों के बीच म्यांमार के नौसेना प्रमुख

नई दिल्ली: म्यांमार के रोहिंग्या शरणार्थियोंं को लेकर चल रहे विवादों के बीच म्यांमार के नौसेना प्रमुख भारत के साथ रक्षा संबंधों को गहरा करने के इरादे से भारत के दौरे पर हैं। 

नौसेना प्रवक्ता के मुताबिक म्यांमार के नौसेना प्रमुख 18 से 21 सितम्बर तक दौरे पर हैं। नई दिल्ली पहुंचने के पहले म्यांमार की नौसेना के कमांडर इन चीफ एडमिरल तिन आंग सान मुंबई और कोच्चि में स्थित नौसेना के विभिन्न प्रतिष्ठानों का दौरा किया और स्थानीय अधिकारियों के साथ आपसी सहयोग के मसलों पर बातचीत की। एडमिरल तिन यहां राजधानी में नौसेना प्रमुख, वायुसेना प्रमुख, थलसेना प्रमुख के अलावा रक्षा मंत्रालय के आला अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। 

PunjabKesari

नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारत और म्यांमार के बीच नौसैनिक संबंध पारंपरिक तौर पर मजबूत रहे हैं। दोनों देशों की नौसेनाएं साझा तौर पर तालमेल से नौसैनिक गश्ती, पैसेज अभ्यास, ट्रेनिंग, क्षमता निर्माण और क्षमता में इजाफा जैसी साझा गतिविधियां करती रही हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस महीने के शुरु में म्यांमार के दौरे में समुद्री सहयोग के बारे में तीन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ही म्यांमार के सैन्य बलों के कमांडर इन चीफ ने भारत का दौरा किया था जो इस बात का सूचक है कि भारत और म्यांमार के बीच सैन्य सहयोग लगातार गहरे हो रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!