Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Nov, 2017 05:13 PM
सिख समुदाय के पहले गुरु ,गुरु गुरुनानक देव जी के जन्मदिन के मौके पर जम्मू में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का आरंभ महारानी चांद कौर गुरुद्वारा से शुरू हुआ और शहर के अलग अलग हिस्सों से होती शहर के नानकनागर स्तिथ गुरुद्वारे में सम्पन हुई।इस...
जम्मू: सिख समुदाय के पहले गुरु ,गुरु गुरुनानक देव जी के जन्मदिन के मौके पर जम्मू में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन का आरंभ महारानी चांद कौर गुरुद्वारा से शुरू हुआ और शहर के अलग अलग हिस्सों से होती शहर के नानकनागर स्तिथ गुरुद्वारे में सम्पन हुई।इस मौके पर कई झांकियां निकाली गई । नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगतो और स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया और गुरु का गुणगान किया। इस मौके पर पांच प्यारों और स्कूली छात्रों ने कई तरह के कर्तव्य दिखाए। सांगतो के लिए रास्ते मे कई जगहों पर खाने पीने के स्टाल लगाए गए थे। नगर कीर्तन के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम किये गए थे।इस मौके पर गुरु गुरुनानक देव जी के दिखाए रास्ते पर चलने की अपील की गई।
शहर में नगर कीर्तन की वजह से कुछ देर के लिए गाडिय़ां भी अव्यवस्थित तरीके से चली जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांधी नगर क्षेत्र की मैटाडोरों में सफर करने वाले लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी हुई। लोगों को पैदल अपने गंतव्य तक जाते देखा गया।