नायडू का कांग्रेस और सपा पर निशाना- 2 कमजोर दल भाजपा का नहीं कर सकते मुकाबला

Edited By ,Updated: 22 Feb, 2017 06:43 PM

naidu bjp congress and sp   2 of the weak can not compete

कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी के चुनावी गठबंधन पर अखिलेश के बयान पर चुटकी लेते हुए केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा।

नई दिल्ली: कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी के चुनावी गठबंधन पर अखिलेश के बयान पर चुटकी लेते हुए केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि यह गठबंधन ‘‘अवसरवादिता’’ का है। शहरी विकास मंत्री नायडू ने उम्मीद जताई कि देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि 2 कमजोर दल :कांग्रेस और सपा: भाजपा की शक्ति का मुकाबला नहीं कर सकते। नायडू ने यादव के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि यादव का बयान दर्शाता है कि उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि पारिवारिक विवाद के कारण सपा कमजोर हो रही है।

कांग्रेस गठबंधन अवसरवादिता
यादव ने कहा था कि कांग्रेस के साथ गठबंधन ‘‘एक निश्चित समय और परिस्थितियों’’ के कारण है और अगर समाजवादी पार्टी के अंदर पारिवारिक कलह नहीं होता तो यह गठबंधन नहीं होता। समाजवादी पार्टी उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। नायडू ने कहा कि सपा ने कांग्रेस के साथ किसी विचारधारा के आधार पर गठबंधन नहीं किया था न ही राज्य के हित में किया था बल्कि अंदरूनी कलह के कारण अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लालू प्रसाद यादव की टिप्पणी की भी आलोचना की और कहा कि राजद प्रमुख द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा उपयुक्त नहीं थी। लालू ने कहा था कि मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के जुड़वां भाई की तरह हैं और कोई नहीं जानता कि वह क्या कर बैठें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!