बिहार कांग्रेस में घमासान जारी, स्टार प्रचारकों की सूची से गायब अशोक चौधरी का नाम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Feb, 2018 05:49 PM

name of ashok chaudhary disappear from list of star campaigners

बिहार कांग्रेस में मचा घमासान अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह बात उपचुनावों के लिए जारी हुई कांग्रेस के चालीस स्टार प्रचारकों की लिस्ट से साबित हुई है। इस लिस्ट में बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी का नाम शामिल नहीं है। स्टार...

पटनाः बिहार कांग्रेस में मचा घमासान अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह बात उपचुनावों के लिए जारी हुई कांग्रेस के चालीस स्टार प्रचारकों की लिस्ट से साबित हुई है। इस लिस्ट में बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी का नाम शामिल नहीं है।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी होने के बाद पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने पार्टी के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि शायद उनमें वोटों को ट्रांसफर करने की क्षमता नहीं है इसलिए उनका नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपमानित किया जा रहा है। एक साजिश के तहत स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया है।

कांग्रेस ने बिहार उपचुनावों के लिए जिन नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में चुना हैं उनमें प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी, विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह, हरीश रावत, आनंद शर्मा, शीला दीक्षित और अजय माकन समेत कुल चालीस लोग शामिल हैं। 

कांग्रेस विधायक शकील अहमद खां ने चौधरी की नाराजगी पर कहा कि उनका स्टार प्रचारकों की सूची में नाम क्यूं नहीं है, वह यह जानते हैं। राजनीति में कभी भी दो नाव की सवारी नहीं करनी चाहिए। इससे संदेह बना रहता है। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!