झारखंड में 75 प्रतिशत लोग मोदी के काम से खुश: सर्वे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 03:30 PM

narendra modi  jharkhand  bjp  congress

झारखंड के 74.8 प्रतिशत लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज से खुश हैं। फोकस्ड इलेक्शन रिसर्च सर्वे : वीएमआर सर्वे ने आज यहां जारी अपनी.....

रांची: झारखंड के 74.8 प्रतिशत लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज से खुश हैं। फोकस्ड इलेक्शन रिसर्च सर्वे : वीएमआर सर्वे ने आज यहां जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं को झारखंड के लोग पसंद कर रहे हैं और सरकार की छवि लोगों की नजर  में अच्छी है। वहीं यदि आज राज्य में विधानसभा चुनाव कराये जाएं तो भाजपा को 45.24 फीसदी मत मिल सकते हैं। बीएमआर सर्वे की टीम ने झारखंड में 01 सितंबर से 11 सितबर के बीच में 15 विधानसभा क्षेत्रों के गांव और कस्बों में घर-घर जाकर कुल 5516 पंजीकृत मतदाताओं से बातचीत की। 

विधानसभा क्षेत्र और मतदाताओं का चयन पिछले चुनाव परिणाम जातिगत समीकरण, पोङ्क्षलग बूथ और अन्य मानकों को ध्यान में रखकर किया गया।  वोटर्स मूड रिसर्च (वीएमआर) जो कि देश की एक प्रतिष्ठित रिसर्च एजेंसी है ने झारखंड के लोगों की नब्ज टटोली तो ये बात सामने आई कि प्रदेश के 55 फीसदी से ज्यादा लोग राज्य की रघुवर सरकार से संतुष्ट हैं। सर्वे के अनुसार यदि आज राज्य में विधानसभा का चुनाव हो तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जबरदस्त रूप से मजबूत  होकर सत्ता में वापसी करती हुई दिख रही है।  सर्वे के अनुसार जहां लगभग 45 प्रतिशत वोटर भाजपा के साथ है वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) मात्र 17 प्रतिशत मत लेकर दूसरे स्थान पर है। 

कांग्रेस आठ प्रतिशत मत लेकर तीसरे और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) प्रजातांत्रिक सात प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है। अन्य खाते में लगभग दस प्रतिशत मत है लेकिन यह मत बटे हुए है।   सर्वे में 14 प्रतिशत का स्विंग जहां भाजपा के पक्ष में देखने को मिला है वहीं वोट का स्विंग बांकी सभी पार्टियों  के खिलाफ जा रहा है। झामुमो के खिलाफ स्विंग तीन प्रतिशत, कांग्रेस के खिलाफ 2.5 प्रतिशत, आजसू के खिलाफ 1.7 प्रतिशत, झाविमो के खिलाफ 2.7 प्रतिशत और अन्य के खिलाफ 16 प्रतिशत है। इस वोट प्रतिशत को यदि सीटों में तब्दील किया जाए तो राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से भाजपा 65, झामुमो 12, कांग्रेस दो, झाविमो एक सीट पर जीत सकती है वहीं अन्य के खाते में एक सीट ज्यादा दिखाई पड़ती है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!