कश्मीर पर बोले PM- जिन बच्चों के हाथों में किताब होनी चाहिए, उन्हें पत्थर थमा दिए

Edited By ,Updated: 09 Aug, 2016 03:16 PM

narendra modi to visit revolutionary chandrashekhar azads birthplace

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली भाभरा (अलीराजपुर) पहुंचे और आजाद को श्रद्धांजलि दी और इसके बाद 'जरा याद करो कुर्बानी' कार्यक्रम की शुरुआत की।

अलीराजपुर(मध्य प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली भाभरा (अलीराजपुर) पहुंचे और आजाद को श्रद्धांजलि दी और इसके बाद 'जरा याद करो कुर्बानी' कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पीएम ने वह जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमारे लिए जान की बाजी लगा दी. अपने परिवार को उजाड़ दिया। अपना सब कुछ देश के लिए समर्प‍ित कर दिया. उन्होंने कहा कि हमारे में से बहुत लोग आजाद भारत में पैदा हुए लेकिन स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए जान न्यौछावर कर दी।

मोदी के भाषण के प्रमुख अंश
1. आजादी के दीवानों के सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी लें।
2. आजाद की धरती पर आकार उन्हें नमन करने का सौभाग्य मिला।
3. सबको देश के लिए मरने का सौभाग्य नहीं मिलता।
4. आज के दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को ललकारा था।
5. आजादी देने वाले सभी महापुरुषों को याद करने का दिन है।
6. वीरों को पता था, आजादी का मतलब क्या होता है।
7. देश के लिए कुछ न कुछ करने की जिम्मेदारी लें।
8. 70 साल में जो होना चाहिए था वो नहीं हुआ है।
9. आज भी हमारे देश की बेटियां शि‍क्षा से वंचित हैं।
10. बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित न करें तो देश पिछड़ जाएगा।
11. जनशक्ति के बलिदान से देश आगे बढ़ता है।
12. देश को आगे का संकल्प टीम इंडिया के लिए रूप में लें।
13. देश के हजारों गांवों में आज तक बिजली नहीं मिली।
14. संसद में इस समय जनहित के कानून पास हो रहे हैं।
15. कश्मीर देशवासियों के लिए स्वर्गभूमि है।
16. कश्मीर में मुट्ठी भर लोग, गुमराह हुए लोग, वहां की महान परंपरा को ठेस पहुंचा रहे हैं।
17. वाजपेयी जी ने इंसानियत, जम्हूरियत, कश्मीरियत का सिद्धांत अपनाया था.
18. जो आजादी हर हिंदुस्तानी महसूस करता है, वह आजादी हर कश्मीरी भी महसूस करता है।
19. हम कश्मीर के नौजवानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना चाहते हैं।
20. जिन बच्चों के हाथ में लैपटॉप, बॉलीबॉल, क्रिकेट के बैट होना चाहिए, हाथ में किताब होने चाहिए, ऐसे निर्दोष बच्चों के हाथ में पत्थर थमा दिए जाते हैं।

बता दें यह कार्यक्रम भारत छोड़ो आंदोलन 75 साल पूरे होने और ‘70 साल आजादी के पूरे होने पर शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 9 से 14 अगस्त तक केंद्रीय मंत्री भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े स्थानों विशेष तौर पर शहीद नेताओं के जन्मस्थान का दौरा करेंगे। इसके अलावा 16 से 22 अगस्त तक स्वतंत्रता संघर्ष की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जैसे तिरंगा यात्रा, कैंडल मार्च और रक्षाबंधन त्योहार है। इसकी जिम्मेदारी BJP संगठन को दी गई है।

हर राज्य में बूथ व मंडल स्तर तक सात दिन तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी ताकि देश भर में देशभक्ति का माहौल बने। इन यात्राओं में निगम पार्षद से लेकर सांसद और मंत्री के अलावा संगठन के सभी स्तर के पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। इसके लिए गायिका आशा भोंसले केंद्रीय मंत्री किरिन रिजिजू के साथ कुछ कार्यक्रमों में जाएंगी। इसके अलावा कुछ गायक और खिलाड़ी भी इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह झारखंड जाएंगे, जबकि अरुण जेटली जलियांवाला बाग में हिस्सा लेंगे। अमित शाह 13 अगस्त को काकोरी में सभा करेंगे।

महिला मंत्री राखियां बांधेंगी
महिला मंत्रियों को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है। महिला मंत्री बॉर्डर एरिया में जाकर वहां सैनिकों को राखी बांधेंगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!