एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अब तक की बड़ी खबरें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Oct, 2017 04:45 PM

narinder modi yogi adityanath gujrat pakistan

पंजाब केसरी आपके लिए लेकर आया है अब तक की ऐसी बड़ी खबरें जिसे आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की बड़ी...

नई दिल्ली: पंजाब केसरी आपके लिए लेकर आया है अब तक की ऐसी बड़ी खबरें जिसे आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की बड़ी खबरें। 

J&K-पुंछ और राजौरी में PAK ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तानी सेना ने दिवाली से पहले एक बार फिर आज संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास बगैर किसी उकसावे के गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि आज सुबह पौने आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास भीमबेर गली सेक्टर में बगैर किसी उकसावे के छोटे और स्वचालित हथियारों तथा मोर्टारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। 

यूपी में योगी तो गुजरात में मोदी की परीक्षा
 यूपी में नगर निगम चुनाव के लिए अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है। संशोधित नामावली का प्रकाशन 18 अक्टूबर से होना है। इससे कयास लगाया जा रहा है कि नवंबर में निगम चुनाव होंगे। मोदी से पहले योगी को परीक्षा देनी पड़ सकती है। हालांकि यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपनी जीत से लबरेज है, जिसके प्रभाव से उसे फायदा होना लाजिमी है।

डांसर हर्षिता दहिया को लेकर बड़ा खुलासा, मां की भी हुई थी हत्या
 हरियाणा में पानीपत जिले के चमरारा गांव में अज्ञात बदमाशों ने 22 वर्षीय हरियाणवी गायिका हर्षिता दहिया की हत्या कर दी। हर्षिता को 4 गोली मारकर हमलावर फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वह वैगनआर गाड़ी से अपने साथियों के साथ एक कार्यक्रम से आ रही थी।

कहां है अच्छे दिन की दिवाली: शिवसेना
शिवसेना ने आज केंद्र से सवाल किया कि अच्छे दिन की दिवाली कहां है। साथ ही पार्टी ने कहा कि यह पर्व तो शनिवार को संपन्न हो जाएगा लेकिन अर्थव्यवस्था को जो दिवाला निकला हुआ है, उसका क्या होगा। केंद्र की भाजपा नीत सरकार की नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) जैसी नीतियों की आलोचना करते हुए शिवसेना ने कहा कि सरकार ने लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया इसलिए अब लोगों को भी इसका जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए।  

अमरीका तक रोशनी पर्व का उत्साह, ट्रंप ने  व्हाइट हाऊस में मनाई दीवाली
रोशनी पर्व दीवाली का उत्साह अमरीका तक पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्टाफ और परिवार के सदस्यों के साथ व्हाइट हाऊस में दीवाली मनाई। इस दौरान निक्की हेली, सीमा वर्मा सहित प्रशासन के वरिष्ठ भारतीय अमरीकी सदस्यों तथा समुदाय के नेता उपस्थित थे। पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी शहर क्वेटा में पुलिस के एक ट्रक को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में कम से कम 7 पुलिस कर्मी मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए हैं। कराची पुलिस ने यह जानकारी दी।

पाक में बम विस्फोट; 7 पुलिस कर्मियों की मौत, 22 घायल
 पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी शहर क्वेटा में पुलिस के एक ट्रक को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में कम से कम 7 पुलिस कर्मी मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए हैं। कराची पुलिस ने यह जानकारी दी। 'डॉन न्यूज' की खबर में बताया गया है कि पुलिस का एक वाहन 35 पुलिसकर्मियों को लेकर क्वेटा सिब्बी रोड पर सरियाब मिल इलाके से गुजर रहा था। क्वेटा के सरकारी अस्पताल के प्रवक्ता वासिम बेग ने 7 लोगों की मौत होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल की आपात सेवा इकाई में लाया गया है। 

दिवाली से पहले सोना हुआ 31 हजारी, चांदी की कीमतों में टिकाव
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच सुस्त गत दिवस की गिरावट से उबरते हुए आज दिल्ली सर्राफा बाजार सोना 290 रुपए चमककर 31,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग सामान्य रहने से चांदी भी गत दिवस के 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही।

युवराज पर भाभी ने लगाए गंभीर आरोप, घरेलू हिंसा का केस दर्ज
क्रिकेटर युवराज सिंह पहले यो-यो टेस्ट में फेल होकर भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हुए आैर अब उनके ऊपर बड़ी परेशानी ने घेरा डाल लिया है। युवराज के खिलाफ उनके छोटे भाई जोरावर सिंह की पत्नी आकांक्षा द्वारा घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज किया गया है। आकांक्षा ने ना सिर्फ युवराज बल्कि जोरावर उनकी मां शबनम सिंह के खिलाफ भी शिकायत की है।

कप्तान विवेक को सुल्तान जोहोर कप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
भारतीय जूनियर पुरूष हाॅकी टीम के कप्तान विवेक सागर प्रसाद मलेशिया में 22 अक्तूबर से शुरू होने वाले सातवें सुल्तान जोहोर कप में अच्छे प्रदर्शन के प्रति आशान्वित हैं। इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा जो अन्य टीमें भाग लेंगी उनमें जापान, आस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन, अमेरिका और मलेशिया शामिल हैं।   


 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!