Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Aug, 2017 11:33 AM
अंतरिक्ष का रहस्य सुलझाने में वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। लोगों का कहना है कि अंतरिक्ष में ‘स्वर्ग’ है लेकिन वैज्ञानिक इससे बिल्कुल इत्तेफाक नहीं रखते हैं..
नई दिल्ली: अंतरिक्ष का रहस्य सुलझाने में वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। लोगों का कहना है कि अंतरिक्ष में ‘स्वर्ग’ है लेकिन वैज्ञानिक इससे बिल्कुल इत्तेफाक नहीं रखते हैं परंतु अमरीकी अंतरिक्ष एजैंसी नासा ने पृथ्वी से 44 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर एक ऐसा नजारा देखा है जो किसी ‘स्वर्ग’ से कम नहीं है। दूरबीन में देखकर लगता है कि रात में किसी शहर के ऊपर से तस्वीर खींची गई है। वास्तव में यह एक आकाशगंगा है।
यह एक सर्पिल आकार की गैलेक्सी है जिसके बारे में जानने के लिए वैज्ञानिक जुट गए हैं। इस नजारे को हबल स्पेस टैलीस्कोप से देखा गया है। इससे निकल रही दूधिया किरणों को आसानी से देखा जा सकता है। इसकी एक वजह यह भी है क्योंकि यह पृथ्वी से काफी नजदीक है।