पृथ्वी की परिक्रमा पर निकली नौसेना की महिला टीम, PM ने कहा- आज बड़ा दिन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Sep, 2017 05:17 PM

navy women team on the orbiting the earth

भारतीय नौसेना की छह महिला अधिकारियों ने दुनिया की अपनी यात्रा ‘नाविका सागर परिक्रमा’ आज शुरू की...

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना की छह महिला अधिकारियों ने दुनिया की अपनी यात्रा ‘नाविका सागर परिक्रमा’ आज शुरू की। पोत आईएनएसवी तरिणी पर सवार इन छह अधिकारियों की यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए देशवासियों से उनके शुभ की कामना करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा है कि आज बड़ा दिन है। नौसेना की छह महिला अधिकारियों ने आईएनएसवी तरिणी ने दुनिया का चक्कर लगाने की यात्रा शुरू की। 


उन्होंने लिखा कि पूरा देश एक साथ मिलकर नाविका सागर परिक्रमा की टीम को शुभकामनाएं दे रहा है और उनकी इस असाधारण यात्रा के लिए शुभेक्षा। ‘नाविका सागर परिक्रमा’ की टीम को शुभकामनाएं देने और उनका उत्साह बढ़ाने की अपील देशवासियों से करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि अपनी शुभकामनाएं और प्रोत्साहन भरे विचारों को एनएम( नरेन्द्र मोदी ऐप)पर ‘नाविका सागर परिक्रमा’ टीम के साथ साझा करें। महिला टीम ने अपनी यात्रा गोवा के तट से शुरू की है। इनकी यात्रा दुनिया के विभिन्न सागरों से होते हुए मार्च 2018 में समाप्त होगी। यह पूरी यात्रा पांच चरणों में पूरी होगी। इस दौरान टीम अपने पोत के साथ राशन और मरम्मत के काम के लिए ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फॉकलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बंदरगाहों पर रूकेगी। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!