NDA का आधार लोगों के अधिकार छीनने का हथियार: राहुल गांधी
Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 10:52 PM
:कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आधार कार्ड को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि NDA का आधार लोगों के अधिकार छीनने का हथियार है जबकि UPA के आधार
नेशनल डेस्क:कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आधार योजना को लेकर बुधवार को राजग सरकार पर हमला बोला और कहा कि यह नागरिकों को कमजोर करने के लिए सरकार का अनिवार्य औजार है। राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘ संप्रग का आधार= नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए स्वैच्छिक हथियार। राजग का आधार= नागरिकों को कमजोर करने का अनिवार्य हथियार।’’
कांग्रेस केंद्र सरकार के इस रुख का विरोध कर रही है कि आधार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अनिवार्य बनाया जाए। कांग्रेस सरकार के समय आधार योजना शुरू हुई थी।