Edited By ,Updated: 30 Apr, 2016 07:38 AM
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में अमित शाह ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शाह ने कहा कि कंपनी को टैंडर देने के लिए कई कंप्रोमाइज किए गए...
नई दिल्ली: अगस्ता वेस्टलैंड मामले में अमित शाह ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शाह ने कहा कि कंपनी को टैंडर देने के लिए कई कंप्रोमाइज किए गए। उन्होंने कहा कि डील के लिए दिए गए पूरे पैसे अब तक वापस नहीं आए हैं। शाह ने सोनिया गांधी से इस बारे में 4 सवाल पूछे हैं।
1 किसके इशारे पर कंपनी को टैंडर दिया गया और उसमें छेड़छाड़ की गई?
2 फील्ड ट्रायल भारत में क्यों नहीं किया गया?
3 गड़बड़ी सामने आने के बाद ही टैंडर क्यों रद्द नहीं किया गया। घूस साबित होने का इंतजार क्यों किया गया?
4 डील के लिए दिया गया पूरा पैसा अब तक क्यों वापस नहीं आया?
इस बीच यह बात भी सामने आई है कि इटली की कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए गए बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की भारत भी तलाश कर रहा है। मिशेल को अगस्ता की ओर से 1.8 करोड़ यूरो (करीब 135 करोड़ रु.) दिए गए थे। जांच एजैंसियां इस बात का पता करने में जुटी हैं कि यह पैसे गए कहां?