Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 05:07 PM
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि हम भारतीय पक्ष से अनुरोध करते हैं कि वे सैनिकों को वापस बुला लें...
बीजिंगः चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि हम भारतीय पक्ष से अनुरोध करते हैं कि वे सैनिकों को वापस बुला लें। मामले को सुलझाने के लिए यह हमारी शर्त है और एक ठोसपूर्ण वार्ता के लिए आधार भी।
चीन ने भूटान पर भी निशाना साधा है, जो डोकलाम क्षेत्र में बनाए जा रहे सड़क निर्माण का विरोध कर रहा है। चीन ने कहा है कि वह अपने क्षेत्र में सड़क का निर्माण कर रहा है। गौरतलब है कि चीन और भूटान के बीच डोकलाम एक विवादित क्षेत्र है। हालांकि चीन इस पर अपना दावा है। लु कांग ने कहा कि यह प्राचीनकाल से चीनी क्षेत्र का हिस्सा रहा है। यह एक अविवादित क्षेत्र है।