नोटबंदी पर भाजपा का विवादित पोस्‍टरवार: मोदी देश के बादशाह, जंजीरों में जकड़े मुलायम-मायावती

Edited By ,Updated: 15 Nov, 2016 02:59 PM

notbandi postrwar controversial bjp  modi                s king  chained mulayam  mayawati and rahul

करेंसी पर ‘सर्जिकल स्‍ट्राइक’ के बीच भाजपा अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज फिर एक विवादित पोस्‍टर जारी कर राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी है।

गोरखपुर(अजीत सिंह): करेंसी पर ‘सर्जिकल स्‍ट्राइक’ के बीच भाजपा अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज फिर एक विवादित पोस्‍टर जारी कर राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी है। पोस्‍टर में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को देश का ‘बादशाह’ बताया गया है। वहीं उनके हाथों मेंं जो जंजीर है उसमें सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी को जकड़ा हुआ दिखाया गया है। तीनों नेताओं को भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त बताया गया है। 

क्या लिखा है स्‍लोगन में?
पोस्टर के स्‍लोगन में लिखा गया है कि 'न रहेगा काला धन, न रहेंगे काले नेता'। काले धन की राजनीति करने वाले भ्रष्‍ट सरकारों द्वारा कमाए गए 'कालेधन पर मोदी जी का मास्‍टर स्‍ट्रोक'। 

पूर्व की सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त 
इस विवादित पोस्‍टर पर भाजपा अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्‍य इरफान अहमद का कहना है कि पूर्व में जो सरकारें रही हैं वह और उनके नेता भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त रहे हैं। काले धन की राजनीति करने वाले काले नेताओं को भाजपा अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पोस्‍टर जारी कर जनता के सामने पेश किया है।

कांग्रेस-सपा ने उठाए सवाल
विवादित पोस्टर पर कांग्रेस और सपा नेताओं ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के जिला महासचिव अनवर हुसैन ने कहा कि किसी भी नेता पर व्‍यक्तिगत टिप्‍पणी करना ठीक नहीं है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं वह ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। राजनेताओं को लगातार अपमानित करने की इनकी हरकत लगातार जारी है। अगर यह इस करकत से बाज नहीं आए तो जनता इनका स्वागत जूते से करेगी। वहीं सपा के युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव प्रमोद यादव का कहना है कि भाजपा ने अपने लोगों का रुपया पहले ही सफेद कर लिया है। भाजपा पूरी तरह से पागल हो गई है। मोदी जी से ज्‍यादा भ्रष्‍टाचारी नेता देश में कोई नहीं है।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!