अब आपकी हर उलझन को सुलझाएगा ‘साथिया’

Edited By ,Updated: 20 Feb, 2017 09:07 PM

now settle your every confused saathiya

सरकार ने देश की 26 करोड़ किशोर आबादी को भविष्य में आर्थिक समृद्धि का बड़ा जरिया मानते हुए उनकी शारीरिक,मानसिक तथा कौशल विकास से

नई दिल्ली: सरकार ने देश की 26 करोड़ किशोर आबादी को भविष्य में आर्थिक समृद्धि का बड़ा जरिया मानते हुए उनकी शारीरिक,मानसिक तथा कौशल विकास से जुड़ी हर समस्या और उलझनों के निदान के लिए प्रभावी संपर्क अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत आज केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से ‘साथिया किट’ और ‘साथिया ऐप’ जारी किया गया। इस किट में विभिन्न प्रकार की सूचना सामग्रियां हैं जिनमें किशोरों के शारीरिक और मानसिक विकास,स्वास्थ्य,साफ सफाई और खान-पान से जुड़ी तमात तरह की समस्याओं के बारे में सलाह और सुझाव प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। साथिया ऐप में भी ये सारी जानकारियां संकलित की गई हैं।

टॉल फ्री नंबर पर कर सकते हैं कॉल
इस ऐप को किसी भी एंड्रायड फोन पर गूगल प्ले स्टोर के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें एक टॉल फ्री नंबर भी दिया गया है जिस पर संपर्क कर कोई भी किशोर अपनी शारीरिक और मानसिक समस्याओं के बारे में विशेष सलाह ले सकता है। स्वास्थ्य सचिव सी के मिश्रा ने साथिया को भारत सरकार की ओर की गई एक बड़ी पहल बताते हुए कहा कि भारत ऐसा अभियान शुरू करने वाला दुनिया का पहला देश है।

उन्होंने कहा कि हालांकि यह पहले से चलाए जा रहे राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का ही हिस्सा है लेकिन पहली बार किशोरों से संपर्क करने की सशक्त पहले के तहत यह नई तरकीब निकाली गई है।

गांवों में 160 लाख प्रशिक्षित किशोर कर रहे हैं काम
उन्होंने कहा कि इसके तहत गांवों में पहले से ही 160 लाख प्रशिक्षित किशोर काम कर रहे हैं लेकिन अभी तक इसके लिए प्रभावी सूचना सामग्रियों का संकलन नहीं किया जा सका। साथिया किट के जरिए यह पहल की गई है। इस किट के इस्तेमाल के लिए हर गांव से एक किशोर और किशोरी को छह दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित किशोर किशोरियों को 50 रुपए का मानदेय मिलेगा लेकिन यह नगद में नहीं होकर किसी पत्रिका या फिर फोन चार्ज करने के रूप में दिया जाएगा।

इस अभियान से किशारों के अभिभावकों और पंचायतों को जोडऩे के लिए भी एक निश्चित अंतराल के बाद सबकी बैठक कराई जाएगी। मिश्रा ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यह बेहद प्रभावी बना है। इसे बनाने में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष तथा पॉपुलेशन फांउडेशन ऑफ इंडिया ने भी सहयोग दिया है। हर राज्य और हर गांव तक इसका संदेश पहुंचाने के लिए साथिया ऐप में 13 भाषाओं में फिल्म भी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!