Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Aug, 2017 04:02 PM
विदेशों से घर लौट रहे बच्चे अपने माता-पिता से मिलने के लिए तड़प उठते हैं। अगर घर ...
वॉशिंगटन: विदेशों से घर लौट रहे बच्चे अपने माता-पिता से मिलने के लिए तड़प उठते हैं। अगर घर लौटकर कुछ एेसा अजीब नजारा देखने को मिले जो उनकी जिंदगी की पूरी तस्वीर ही बदल दें तो उन बच्चों पर क्या बीतेगी। एेसा ही एक मामला मुंबई में सामने आया।दरअसल अमरीका में बसे ऋतुराज साहनी जब रविवार(7 अगस्त, 2017)को मुंबई के ओशिवारा में अपनी मां से मिलने घर पहुंचे तो फ्लैट के अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गए।
जानकारी मुताबिक, एक NRI बेटा जब अमरीका से भारत अपनी मां से मिलने के लिए लौटा तो उसे फ्लैट में अपनी मां का कंकाल मिला। दरअसल ऋतुराज साहनी जब घर पहुंचे तो बहुत देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई बाहर नहीं आया। इस पर साहनी चिंतित हो गए और नकली चाबी की मदद से दरवाजा खोला। लेकिन बेडरूम के अंदर का नजारा देख वह हैरान रह गए। वहां उनकी 63 वर्षीय मां का सिर्फ कंकाल बचा था। पूरा शरीर बुरी तरह सड़ चुका था।
ओशिवारा पुलिस स्टेशन के सीनियर अधिकारी सुभाष खनविल्कर ने कहा,‘आशा केदार सहानी अंधेरी के लोखंडवाला इलाके में वोल कोस्ट सोसायटी की एक इमारत की दसवीं मंजिल पर रहती थी। उनके पति की मौत साल 2013 में हो चुकी है। उनका एक बेटा ऋतुराज, जो एक इंजीनियर है, साल 1997 में अमरीका जाकर बस गया।’ दोनों मां-बेटे की आखरी बार फोन पर बातचीत भी बीते साल अप्रैल में हुई थी। इस दौरान आशा ने अपने बेटे को बताया कि वो घर में अकेलापन महसूस करती हैं और बेटे से ओल्ड एज होम भेजने की भी बात कही थी।
पुलिस का मानना है कि महिला की मौत कुछ हफ्तों पहले हुई है। पुलिस इसे एक्सीडेंटल मौत मान रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की बॉडी पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं, दरवाजा भी अंदर से बंद था। इसलिए यह नेचुरल केस लग रहा है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है और अन्य उन लोगों से भी पूछताछ कर रही है जिन्होंने आखरी बार आशा से बात की थी।