एनडी गुप्ता को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर कांग्रेस ने कहा- 'आप' भाजपा की ‘बी टीम’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jan, 2018 11:13 PM

on making gupta rajya sabha candidate congress said aap is bjp b team

माकन ने आरोप लगाया कि ‘आप’ भाजपा के समर्थन से एनडी गुप्ता को राज्यसभा भेज रही है।  माकन ने आरोप लगाया कि ‘आप’ ने कहा है कि गुप्ता ने उनके आयकर के मामलों को देखा है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘गुप्ता का एक केंद्रीय मंत्री के साथ वर्षों पुराना...

नई दिल्लीः दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने आम आदमी पार्टी (आप) को  ‘भाजपा की बी टीम’ करार दिया। साथ ही दावा किया कि एनडी गुप्ता को एक केंद्रीय मंत्री से उनकी ‘नजदीकियों’ की वजह से पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने तीन प्रत्याशियों में से एक के तौर पर नामित किया।

माकन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि ‘आप’ भाजपा के समर्थन से एनडी गुप्ता को राज्यसभा भेज रही है।  माकन ने आरोप लगाया कि ‘आप’ ने कहा है कि गुप्ता ने उनके आयकर के मामलों को देखा है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘गुप्ता का एक केंद्रीय मंत्री के साथ वर्षों पुराना संबंध है।

मोदी और केजरीवाल के बीच मैच फिक्सिंग है। इसलिये, आप नेताओं के खिलाफ विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों द्वारा दायर मामलों में कुछ भी अपेक्षा नहीं करें।’’ उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम है। 
  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!