फिर गुजरात सरकार ने बिहार बाढ़ प्रभाविताें के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, क्या होगा नीतीश का फैसला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Sep, 2017 03:44 PM

once again the gujarat government helped the flood affected people

बिहार में आई भयानक बाढ़ पूरे प्रदेश काे अपनी आगाेश में ले लिया है जिसमें लाेगाें लाेग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से ग्रस्त लोगों की मदद के लिए कई राज्य सामने आए हैं।

पटना: बिहार में आई भयानक बाढ़ पूरे प्रदेश काे अपनी आगाेश में ले लिया है जिसमें कई लाेग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से ग्रस्त लोगों की मदद के लिए कई राज्य सामने आए हैं। गुजरात सरकार ने भी लोगों के राहत कार्यो के लिए पांच करोड़ रुपए की राशि दी है। अब सवाल यह उठता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मदद को स्वीकार करेंगे या नहीं। नीतीश कुमार के लिए असमंस की स्थिति पैदा हो गई है।

आपको बता दें कि 2010 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने राज्य सरकार की ओर से कोसी में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि भेजी थी। तब के हालातों को देखते हुए नीतीश कुमार द्वारा यह मदद लेने से साफ इनकार कर दिया गया था।

जानकारी के अनुसार अखबारों के फ्रंट पेज पर विज्ञापन प्रकाशित हुआ था जिसमें गुजरात द्वारा दिए चेक की चर्चा की गई थी। इस बात से नाराज होकर नीतीश कुमार ने चेक लेने से इनकार कर दिया था और भाजपा के साथ डिनर का निमंत्रण भी ठुकरा दिया था। अब बिहार में जदयू और भाजपा ने मिलकर एनडीए की सरकार बनाई है। तब के हालातों और अब के हालातों में बहुत अंतर है इसलिए कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार इस पांच करोड़ के चेक को आवश्य स्वीकार करेंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!