PAK रेंजर्स ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 1 जवान घायल

Edited By ,Updated: 12 May, 2017 09:53 AM

one bsf jawan injured as pakistan violated ceasefire in jammu kashmir

पाकिस्तान रेंजर्स ने युद्धविराम का उल्लंघन किया। पाक सेना ने जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से पास गोलीबारी की। पाकिस्तान की ओर से जम्मू के अरनिया सेक्टर पर की गई गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया है।

श्रीनगरः पाकिस्तान रेंजर्स ने युद्धविराम का उल्लंघन किया। पाक सेना ने जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से पास गोलीबारी की। पाकिस्तान की ओर से जम्मू के अरनिया सेक्टर पर की गई गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया है। सीमा पार से करीब आधे घंटे तक लगातार गोलीबारी जारी रही। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने सुबह 7 बजे से 7:30 बजे तक लगातार गोलीबारी की। भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
 

बता दें इससे पहले बुधवार रात को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के रजौरी में 82MM और 120MM मोर्टार दागे थे, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी और उसका पति घायल हो गया था। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की ओर से भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगाने के बाद से पाकिस्तान लगातार गोलीबारी कर रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!