पद्मावती विवाद: पुलिस के लिए पहेली बनी चेतन की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Nov, 2017 01:38 PM

padmavati chetan police

जयपुर के नाहरगढ़ में युवक की मौत पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। पुलिस और मृत के परिजन दोनों ही चेतन की मौत को फिल्म पद्मावती विवाद से जुड़ा मामला नहीं मान रहे हैं। दरअसल, शुक्रवार को ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में नाहरगढ़ किले की दीवार से 40 वर्षीय...

नई दिल्ली: जयपुर के नाहरगढ़ में युवक की मौत पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। पुलिस और मृत के परिजन दोनों ही चेतन की मौत को फिल्म पद्मावती विवाद से जुड़ा मामला नहीं मान रहे हैं। दरअसल, शुक्रवार को ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में नाहरगढ़ किले की दीवार से 40 वर्षीय चेतन सैनी का शव लटका हुआ मिला। जिसके पास पत्थरों पर फिल्म पद्मावती के संदर्भ में लिखे हुए कुछ संदेश मिले और इस मौत को पद्मावती के विरोध में देखा जाने लगा।
PunjabKesari
पत्नी से हुई थी फोन पर बात
पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि करीब चेतन सैनी गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे घर से निकलने के बाद उसने पत्नी से बात की थी। चेतन ने पत्नी को मोबाइल पर कहा था कि वह रात 9 बजे तक घर लौट आएगा। इसके बाद भी देर रात तक चेतन घर नहीं लौटा, तब परिजनों ने उसे फोन किया, तो मोबाइल फोन बंद आने लगा। 
PunjabKesari
शव वाली जगह मिले विवादित वाक्य
शव के आसपास किले की दीवार और फर्श पर बिछे पत्थरों पर दो समुदायों के बीच आपस में तनाव पैदा करने के मकसद से कई विवादित वाक्य लिखे गए थे। ऐसा करीब 35 स्थानों पर लिखा मिला।PunjabKesari
पत्थरों को पानी से धोया
ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने मौके की पड़ताल करने के बाद घटनास्थल पर मौजूद पत्थरों पर कोयले से लिखे विवादित वाक्यों को शब्द पानी से धो दिया।पत्थरों पर लिखे वाक्य चेतन के हैं तो इस सवाल का भी जबाव नहीं है कि इतना कुछ लिखने वाला अपनी परेशानी क्यों छिपाएगा।
PunjabKesari
सुसाइड नोट क्यों नहीं लिखा
सवाल यह भी उठता है कि अगर पढ़ा लिखा चेतन किसी से परेशान था तो उसने आत्महत्या पूर्व आपबीती क्यों नहीं लिखी। पत्थरों पर लिखे वाक्य चेतन के हैं तो इस सवाल का भी जबाव नहीं है कि इतना कुछ लिखने वाला अपनी परेशानी क्यों छिपाएगा। 
PunjabKesari
बात पद्मावती की थी तो यह साम्प्रदायिक संदेश क्यों
एक अन्य चट्टान पर इस हत्या को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई है। जिसमें लिखी बातों से ऐसा लगे कि ये बातें किसी मुसलमान ने लिखी हैं। चट्टान पर लिखा है कि, हर काफिर का यही हाल होगा। जो काफिर को मारेगा, अल्लाह को प्यारा होगा। हम पुतले नहीं लटकाते/अल्लाह के बंदे।
PunjabKesari
मरने से पहले चेतन ने ली कई सेल्फी
चेतन पेशे से एक अदना सा जौहरी था। जयपुर में इस किले के पास ही नाहरी का नाका इलाके में रहता था। गुरुवार शाम पांच बजे घर से निकला रात साढ़े नौ बजे आने का कहकर लेकिन फिर लौटा नहीं। शुक्रवार सुबह उसका शव दीवार से लटका पूरे शहर ने देखा। चेतन का शव दीवार से मुश्किल से खींचकर निकाला तो उसकी जेब से एक मोबाइल निकला। जिसमें कई सेल्फी थी। ढ़लते सूरज के साथ एक पर्ची थी। जिसमें 4 लाख 90 हजार रुपए लिखे थे और एक शख्स का नाम। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!